कोरबा : जिला अंतर्गत गाेढ़ी की ओर से पिकअप में अवैध 100 बाेरी काेयला लेकर आ रही वहान काे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। इस मामले में पिकअप चालक सहित महिला काे गिरफ्तार कर लिया है । रामपुर चाैकी प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने यह बताया कि मुखबिर से गाेढ़ी की ओर से एक महिला के पिकअप सीजी-12-एबी-2085 में अवैध रूप से काेयला लेकर आने की सूचना मिली थी।
इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर बताए गए पिकअप काे पकड़ा गया। जिसमें 100 बाेरी काेयला लदा लद भरा हुआ था जिसका कोई भी दस्तावेज नहीं था। पिकअप चालक कांशी नगर निवासी अनवर हुसैन से पूछताछ करने पर उसने साथ माैजूद कांशीनगर निवासी महिला रिकी रजक द्वारा काेयला परिवहन कराना बताया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काेयला लदा पिकअप जब्त करके चालक समेत महिला काे गिरफ्तार कर लिया।




