Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिजली सुधार के लिए पहुंचे कर्मचारी से मारपीट, जानिए पूरा मामला !

जशपुर-कांसाबेल : बीती रात में कांसाबेल क्षेत्र के बिजली कर्मचारियों के साथ बिजली सुधार कार्य के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। इस संबंध में बिजली कर्मी रवि बसोड़ ने कांसाबेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शिकायत के मुताबिक, 11.06.2025 को रात्रि लगभग 1:30 बजे पोंगरो फीडर की बिजली गुल होने पर रवि बसोड़ अपने सहयोगियों मुकुल एक्का, रविशंकर यादव और लालजीत पैंकरा के साथ लाइन की जांच एवं सुधार हेतु निकले थे। पोंगरो और उसके आसपास के क्षेत्र में लाइन चेक करने के दौरान वे केरजू खालपारा पहुंचे, जहां लाइन काटकर सुधार कार्य किया जा रहा था।

इसी दौरान पोंगरो के निवासी शहीद खान, अबनू और लमडांड निवासी आलोक सारथी अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचे और बार-बार बिजली काटने का आरोप लगाकर कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने रवि बसोड़ को पिक-अप वाहन से उतारकर लाठी-डंडों और मुक्कों से मारपीट की।

जब मुकुल एक्का और लालजीत पैंकरा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना में तीनों बिजली कर्मचारी घायल हो गए। बाद में उनका 1 साथी रविशंकर यादव घायल अवस्था में 1 खेत में मिला, जिसे इलाज के लिए कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version