शादी घर में हुई दूल्हे के पिता की हत्या, जानिए पूरा मामला !

दुर्ग : जिले में बेटे की शादी के एक दिन पहले पिता की हत्या कर दी गई। रामपुर चोरहा गांव में शुक्रवार के दिन रात में घर के बाहर गली में भागवत मारकंडे (55) की लाश पायी गयी। मृतक के गले में धारदार औज़ार से कटने के निशान मिले है वहीं रीढ़ की हड्डी और शरीर के कई अलग-अलग हिस्से में चोट के निशान है। यह मामला कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र का है। शनिवार के दिन भागवत के बेटे कि बारात निकलने वाली थी। घर में शादी की सजावट थी जश्न का माहौल था लेकिन इस घटना के बाद खुशियो को गम में बदलते समय नहीं लगा। पुलिस ने पुराने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों का यह कहना है कि भागवत के गले में किसी चाकू जैसे तेज धार हथियार से मारा गया है, अधिक खून बहने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ कि जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भागवत दास मारकंडे के घर में शादी का उत्सव था। 19 अप्रैल 2025 के दिन उसके बेटे की बारात थी। जिज्सके चलते देर रात तक उनके घर में चहल पहल थी। परिवार के सभी लोग खाना खाकर अपने घरों में सोने चले गए थे। जिसके बाद यह घटना घटीत हुई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।