Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ प्रेस रिपोर्टर क्लब के तत्वावधान में कांकेर प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत

 


कांकेर प्रेस रिपोर्टर क्लब के सदस्यों ने जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार रखेचा जी से सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रखेचा जी ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कानून-व्यवस्था, जनहित एवं मीडिया के सकारात्मक सहयोग पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, पारदर्शिता और जागरूकता बनाए रखने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
स्वागत कार्यक्रम में शुभाष विश्वकर्मा, मोहन प्रसाद मिश्रा, मनमित सिंह, विक्रम सिंह ठाकुर, जितेश सिन्हा, बसंत प्रधान एवं अभिषेक टेकाम सहित कांकेर प्रेस रिपोर्टर क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आपसी सहयोग और समन्वय को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Exit mobile version