Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

Jio का नया प्लान लाँच 91 रुपये में चलेगा महीनेभर, जानिए क्या हैं सुविधाए

ब्यूरों रिपोर्ट – पिछले महीने रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान  की टैरिफ दरें बढ़ा दीं थीं. अब सभी प्रमुख टेलिकॉम कंपनियां अपने-अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए बजट वाले नए-नए रिचार्ज प्लान लेकर आ रहीं हैं. इसी कड़ी में रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 100 रुपये से कम दाम वाला एक प्लान लॉन्च कर दिया है. 91 रुपये वाले इस रिचार्ज में ग्राहकों को बहुत कुछ मिलने जा रहा है. इस रिचार्ज प्लान में आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी, इस पर आइए करते हैं विस्तार से बात।



91 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. अगर कॉलिंग  की बात करें तो यह 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड (है. यानी आप वैलिडिटी तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉल (Unlimited Calling) कर सकते हैं।


इस प्लान (Plan) में ग्राहकों को 50 एसएमएस (SMS) की भी सुविधा मिलेगी. अब बात अगर इंटरनेट (Internet) की करें तो इस प्लान में आपको रोजाना 100 एमबी डेटा मिलता है. रिलायंस Jio आपको इस प्लान के तहत 200 एमबी अतिरिक्त डेटा भी मुहैया कराएगा. कुल मिलाकर इस प्लान में आपको 28 दिन के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है. अगर इस प्लान को ओवरऑल देखा जाए तो यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जिनका इंटरनेट का यूज ज्यादा नहीं है और वे सस्ते प्लान की तलाश में रहते हैं।
Exit mobile version