*”केंगेन टीम” घर घर पहुंच वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण का देगी संदेश – सांसद विजय बघेल*
भिलाई(संतोष देवांगन) : जिस तेजी से जीवन का आधुनिकीकरण हो रहा हैं व्यापार का स्वरुप इंसानियत से छोटा दिखने लगा हैं l दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा की पुराने समय में लोग नदियों के किनारे घर और मोहल्ला बना कर रहा करते थे पुराने लोग जानते थे जीवन में बहते पानी का उपयोग, बहता पानी जो नदी के अंदर के पत्थरों से टकराता रहता हैं जिससे नदी का जल क्षारीय (एल्कलाइन) हो जाता हैं जो शरीर के लिये अति आवश्यक हैं l
बोला जाता हैं की यह जल संपूर्ण मिनरल से भरा हुआ होता हैं जिसके पिने से शरीर स्वस्थ रहता हैं और शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती हैं जिससे हमारे शरीर में इम्युटी पावर का बढ़ना भी कहा जा सकता हैं l साथ ही आज के समय में हवा हो, पानी हो, खाद्य पदार्थ हो या दवाइयां सभी में मिलावट हो चूकि हैं. इससे बचने का एक मात्र इलाज जापान के वैज्ञानिको ने “केंगन” के रूप में खोज निकाला हैं l अतः केंगेन मशीन की संपूर्ण जानकारी देकर इसको घर घर तक पहुँचाना और कई रोगों को शरीर से दूर करना केंगन टीम का उद्देश्य हैं l
श्री बघेल ने कहा कि भविष्य वक्ता भी कह चुके हैं कि तृतीय विश्व युद्ध पानी के लिये ही होगा जिस देश के पास पानी होगा उससे छिनने लगेंगे हम आज नहीं जागे तो देर हो जायेगी पानी कि एक एक बूँद के लिये हम तरसेंगे और हाहाकार कि स्थिति उत्पन्न होंगी l अतः केंगेन टीम “Kangen Team” द्वारा अपने कार्य के साथ अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर छत्तीसगढ़ वासियों को जल स्तर के सुधार हेतू वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण हेतू प्रोत्साहन से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के सभी भूभाग के जल स्तर में सुधार होगा l कुछ ही वर्षो में इस कार्य का सकारात्मक प्रतिफल संपूर्ण छत्तीसगढ़ वासियों को प्राप्त होगा l
