Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शादी में जा रहे पति-पत्नी को ट्रक ने रौंदा, दुर्घटना में एक की मौत

बालोद : बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर शनिवार के दिन सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक ने बाइक में सवार पति -पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक ट्रक में फंसकर 1 किमी तक घसीटाया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका जिला हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। पति-पत्नी बाइक में सवार होकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

 

जानकारी के मुताबिक, फूलसिंह साहू उम्र 36 वर्ष ग्राम रवेलीदीही पुलिस थाना नंदनी का निवासी है। आज वह अपनी पत्नी टिकेश्वरी साहू के साथ ग्राम भेंगरी में शादी कार्यक्रम में जा रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक ट्रक सेव् जाकर टकरा गया। ट्रक में फंसकर बाइक चालक सड़क पर काफी दूर तक घसीटाता रहा, घसीटा ने कारण उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। इस घटना के बाद से घायल हुई महिला को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Exit mobile version