Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजधानी में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड… राज्य में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया लू का चेतावनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों का दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना न के बराबर जताई है। वहीं, मंगलवार को राजधानी रायपुर का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 10 सालों का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तेज धूप के कारण लोग घरों में कैद होकर रहने के लिए मजबूर हैं।

ग्रीष्म लहर की चेतावनी!

मौसम विभाग ने (IMD) आने वाले 24 घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में ग्रीष्म लहर (हीट वेव) चलने की संभावना जताई है। खासकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, रायगढ़, बिलासपुर, सारंगढ़ बिलाईगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, राजधानी-रायपुर, बलौदाबाज़ार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलों में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बन सकती है।

अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी !

छत्तीसगढ़ राज्य के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, बिलासपुर, सक्ती, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के 1-2 हिस्सों में मौसम विभाग ने (IMD) ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है है।

राजधानी का तापमान सबसे ज्यादा !

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा है। वहीं – बिलासपुर, दुर्ग और अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।

लू से बचने करें क्या उपाय करे? जानिए !

Exit mobile version