* जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन…
* जीएमसी कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर रखीं सात प्रमुख मांगें…
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ, जिला शाखा बस्तर द्वारा जगदलपुर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव को मेडिकल कॉलेज एवं शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय (मेकाज) के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
संघ ने ज्ञापन में बताया कि अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान तथा आवागमन के समय लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में 19 जुलाई 2026 की रात ड्यूटी से घर लौटते समय एक कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने की घटना का उल्लेख करते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
ज्ञापन में सात प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें गीदम रोड से केशलूर तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, डिवाइडर निर्माण, चिकित्सालयीन स्टाफ के आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक बस सुविधा, कर्मचारियों के लिए शासकीय आवास निर्माण, भारी वाहनों की पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा मेकाज परिसर में सुलभ शौचालय का निर्माण शामिल है।
संघ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जैसी 24×7 सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। संगठन ने विधायक किरण देव से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के प्रांतीय संयोजक गुजराल शार्दुल, मेकाज अध्यक्ष भीखम साहु,गीताजंली, विक्कू सिंह एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधि कर्मचारियों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक पहल करेंगे।





