Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

संपत्ति के लिए पोते ने की दादा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !

कवर्धा :  कबीरधाम जिले के बामी ग्राम में हुए बुजुर्ग की दर्दनाक हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है, कि आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि मृतक का खुद का पोता निकला है । संपत्ति के लालच में आरोपी ने अपने 70 साल के दादा झंडी साहू को पेट्रोल डालकर जिंदा ही जला दिया। पुलिस ने आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात सिंघनपुरी  पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बामी में यह दिल दहला देने वाली घटना घटी थी। 70 साल के झंडी साहू अपने घर के बाहर सो रहे थे।

तभी उसी वक्त किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उनकी तुरंत मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रातः जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को  तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की। पुलिस ने  इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी और पारिवारिक पहलुओं की गहराई से जांच की। गांव वालों और परिजनों से पूछताछ के पश्चात पता चला कि मृतक झंडी साहू और उनके 3 बेटों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

विशेष रूप से मृतक के बेटे इतवारी साहू और उसके बेटे दीपक साहू को शक थी कि उन्हें जायदाद में कम ही हिस्सा मिलेगा। इसी नाराजगी में दीपक ने अपने दादा की हत्या का षड्यंत्र रचा और मौका पाकर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह इस बात से बेहद नाराज था कि उसके दादा जायदाद का बड़ा हिस्सा 2 अन्य बेटों को देना चाहते थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 1030(1) और 111 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने न केवल बामी गांव, परन्तु पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जायदाद के लालच में खून के रिश्तों का इस तरह से अंत हो जाना सामाजिक और नैतिक मूल्यों पर गहरी चोट है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में लगी है और अन्य संबंधित पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

 

Exit mobile version