
कोरबा : भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में काम करने का सुनहरा अवसर है। कोल इंडिया ने अपने 8 विभागों में मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। कुल 481 पदों के लिए हो रही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से शुरू होंगे।
कोल इंडिया के अधिकारियोंने बताया की कंपनी को पर्सनल-एचआर में 138 पद, एनवायरनमेंट में 68, मटेरियल मैनेजमेंट में 115, मार्केटिंग एंड सेल्स में 17, कम्यूनिटी डेवलपमेंट में 79, लीगल में 54, पब्लिक रिलेशन में 6 और कंपनी सेक्रेटरी में 4 ट्रेनी चाहिए इसके लिए कंपनी एक ऑनलाइन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट करेगी।

बता दे की यह टेस्ट 3 घंटे का होगा। इसमें 100-100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों वाले दो प्रश्नपत्र होंगे। पहले प्रश्नपत्र में जनरल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, रिजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी और जनरल इंग्लिश से जुड़े होंगे सवाल। दूसरा प्रश्नपत्र विभाग से जुड़े पेशेवर विषय का होगा।

जैसे की एच.आर. ट्रेनी के लिए एचआर मैनेजमेंट से जुड़े सवाल। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक पाना अनिवार्य होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए क्वालिफायर अंक 35% और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और नि:शक्तों के लिए 30% निर्धारित किया गया है।
कंपनी ने स्पष्ट कर दिया है कि इन पदों की भर्ती में लिस्टेड कंपनियों में काम कर चुके युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 8 जुलाई को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी । पदों के लिए 7 अगस्त को रात 11.59 बजे तक आवेदन किया जा सकता है।








