जांजगीर चांपा : शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार को शादी में शामिल होना इतना महंगा पड़ गया कि चोरों ने उनके घर में दिनदहाड़े चोरी के घटना को अंजाम दे डाला, आपको बता दे कि, यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम साजापाली का है, जहां गांव के रवि शंकर रत्नाकर अपने परिवार सहित बलौदा क्षेत्र के ग्राम हरदीविशाल शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
रवि शंकर रत्नाकर ने बताया कि, आज सुबह लगभग 11 बजे पड़ोसियों ने उन्हें जानकारी दी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है, आप के घर में आप लोग है कि नहीं ? जिसके बाद रवि शंकर अपने परिवार सहित साजापाली पहुंचे, और देखे कि सच में घर का ताला टूटा हुआ है,और घर का सारा सामान बिखरा हुआ है।
जिस औजार से ताला और आलमारी तोड़ा गया वह औजार भी घर में छोड़ चोर वहां से भाग खड़ा हुए, जिसकी सूचना सरपंच को दिया गया, उसके बाद सरपंच गजालाल रत्नाकर ने तत्काल अकलतरा थाना को चोरी की सूचना दिए ,सरपंच गजालाल रत्नाकर ने बताया कि, पुलिस थाने में पदस्थ एस आई (SI) खांडेकर ने उन्हें कहा कि, आप थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराइए उसके बाद हम घटना स्थल पहुंच पाएंगे।
वही जब मीडिया की टीम घटना स्थल पहुंचकर थाना प्रभारी को इसकी सूचना दिए तो उनके द्वारा तत्काल इस खबर को संज्ञान में लिया गया और टीम को गांव में भेजा गया, वही अब देखना होगा कि, आखिर दिनदहाड़े खुलेआम चोरी करने वाले चोरों पर कब तक कार्यवाही हो पाएगा और कब तक लगातार घटने वाले चोरी पर अंकुश लग पाएगा।
- यह भी पढ़े :- अवैध गांजा के बिक्री में मां-बेटे गिरफ्तार, पुलिस ने की NDPS की कार्रवाई
- यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ सोनकर समाज द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित स्वजातीय जनप्रतिनिधि का भव्य सम्मान समारोह, जिसमें मुख्यमंत्री होंगे शामिल।




