Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कैंसर पीड़ित मजदूर के परिवार को अन्नपूर्णा मुहिम के तहत संत रामपाल महाराज जी के शिष्यों की निरंतर तीसरी बार सहायता।

Cg24News-R :- दुर्ग जिले के नगर निगम रिसाली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34, नेवई में निवासरत मजदूर अश्विनी माण्डले का परिवार वर्तमान में अत्यंत कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। लगभग चार माह पूर्व अश्विनी माण्डले को दूसरे स्टेज के गुदा कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिली, जिसके बाद परिवार पर आर्थिक व मानसिक संकट के बादल गहरा गए। बीएसपी प्लांट में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले अश्विनी माण्डले गंभीर बीमारी के कारण अब कार्य करने में असमर्थ हो गए हैं, जिससे परिवार की आय का एकमात्र साधन समाप्त हो गया है। परिवार में उनकी पत्नी एवं एक पुत्र है, जिसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं है, जिससे जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं।
ऐसे विषम हालात में मानव सेवा को समर्पित तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज जी के शिष्यों द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम पीड़ित परिवार के लिए संबल बनकर सामने आई है। इसी क्रम में दिनांक 17 दिसंबर को तीसरी बार अश्विनी माण्डले के परिवार को आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की गई। सहायता के अंतर्गत चावल, आटा, तेल, मसाले सहित अन्य जरूरी घरेलू उपयोग की सामग्री दी गई, जिससे परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।
लगातार मिल रही इस मानवीय सहायता पर अश्विनी माण्डले ने भावुक होते हुए कहा कि अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से मिल रही मदद से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस संकट की घड़ी में संत रामपाल महाराज जी को अपना संकट मोचन बताते हुए शिष्यों के इस सेवा भाव की सराहना की। इसी क्रम में *वार्ड पार्षद एवं जन प्रतिनिधि राहुल राय* ने भी संत रामपाल महाराज जी को प्रणाम किया तथा इस मुहिम की जमकर सराहना की।
गौरतलब है कि संत रामपाल महाराज जी के मार्गदर्शन में देशभर में अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से असहाय, बीमार एवं जरूरतमंद परिवारों तक निरंतर राहत पहुंचाई जा रही है, जो मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण है।

Exit mobile version