आबकारी विभाग का अभिनव पहल, कर्मचारी वेतन संबंधी जानकारी अब मोबाइल एप पर

बीजापुर ;  छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक आबकारी विभाग के निर्देशानुसार सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर संगीता द्वारा Seva Suvidha Mobile App प्रारंभ किया गया। वही इस एप को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

जिले में संचालित मदिरा दुकानों में कार्यरत मुख्य विक्रयकर्ता, विक्रयकर्ता, एम.पी.डब्ल्यू. एवं सुरक्षागार्ड अब अपने वेतन संबंधी समस्त जानकारी इस एप के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। विशेष रूप से, यदि किसी प्रकार की त्रुटि या समस्या वेतन विवरण में पाई जाती है तो कर्मचारी सीधे इसी एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।