Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

DRG के जवानों पर गिरी बिजली की तार, 2 जवान झुलसे, 1 की हालत गंभीर

कांकेर : सुरक्षा जवान सर्चिंग से वापिस लौटते वक्त बिजली की तार टूट कर गिर गई। तार की चपेट में आने से 2 जवान बुरी तरह से झुलस गए, बताया जा रहा है कि, जिनमें से की 1 हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार, DRG के 2 जवान धर्मेंद्र सोरी और संजय गढ़पायले सर्चिंग के बाद बाइक से लौट रहे थे, इस दौरान रास्ते में बिजली की तार टूटकर बाइक में फंस गई। तार से बह रहे करंट के कारण से दोनों जवान झुलस गए, जिनमें से धर्मेंद्र सोरी का हाथ काफी झुलस गया है। वहीं संजय गढ़पायले की हालत सामान्य बताया जा रहा है।

जवानों के झुलसने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंसोड उनकी स्थिति जानने के लिए अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। फिलहाल, दोनों जवानों का अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

Exit mobile version