
Cg24News-R :- दुर्ग जिला प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का 18 अप्रैल को खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में सम्मेलन आयोजित किया गया जहां हरीश साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा स्वाति साहू को उपाध्यक्ष, दिनेश राजपूत को सचिव, दयाराम साहू को कोषाध्यक्ष, डी.एल. सिन्हा को संयुक्त सचिव, योगेन्द्र देशमुख व खुशी साहू को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
सभा को हरमीत सिंह भाठिया, जगदीश यादव, जे. पी. घनघोर, हरीश साहू आदि बहुत से महानुभावों ने संबोधित किया और सभी ने संगठन को तनमन और धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा संगठन को दुर्ग जिला में मजबूती के साथ खड़ा करने पर जोर दिया व प्रदेश संगठन द्वारा दुर्ग जिला की उपेक्षा का आरोप भी लगाया अधिकत्तर स्कूल संचालकों ने शासन द्वारा RTE के सीट पर दर्ज संख्या के आधार पर लिए जा रहे एडिशन का विरोध किया और मांग रखी कि RTE के सीटों पर एडमिशन स्कूलों में उपलब्ध सीटों के आधार पर लिया जाय ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ मिल सके सभा में मान्यता संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा किया गया अध्यक्ष द्वारा संगठन की विस्तार करने बहुत जल्द बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया गया।






