बीजापुर में मूसलाधार बारिश से नेशनल हाइवे पर थमी आवाजाही

बीजापुर : मूसलाधार बारिश से बीजापुर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे स्तिथि बन चुकी है। नगरसेना की टीम को राहत और बचाव कार्य में उतारा दिया गया है। बारिश के चलते मोदकपाल थाना के पास रपटा डूब चूका है। मूसलाधार बारिश के चलते बीजापुर भोपालपट्टनम नेशनल हाइवे पर आवाजाही थम गई है।

बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर पदेडा और पोंजेर नाला उफान पर होने से चेरपाल-गंगालूर समेत दर्जनों गांवों टापू में तब्दील हो चुके हैं। जिला मुख्यालय से लगे कोकड़ापारा में नाले के जलस्तर ने लोंगो के सामने बाढ़ जैसे स्तिथि बन गई है। यहां के लोगों को रेस्क्यू करने के लिए नगर सेना की टीम को रवाना कर दिया गया है।

बताया जा रहा है पदेडा नाले में 4 से 5 मवेशी पानी के तेज बहाव में बह गए है। नगरसेना प्रमुख निर्मल साहू ने बताया उन्हें इसकी जानकारी मिली है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मवेशियों को उनके मालिक ने नाले से कुछ दूरी पर बांध कर रखा था, लेकिन रात में हुई मूसलाधार बारिश से नाले का जल स्तर बढ़ गया, जिसमे मवेशी बह गए थे। आज दूसरे दिन बीजापुर में बारिश जारी है, ऐसे में हालात और भी बिगड़ने की संभावना बताई जा रही है। बचाव दलों को अलर्ट कर दिया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।