Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ विवाद, युवक ने चलाया गोली, इलाके में मचा हड़कंप

भिलाई : शहर के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कैंप-1 में रविवार देर रात गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें 1 युवक ने कथित तौर पर फायरिंग की और मौके में फरार हो गया। हालांकि, अभी तक गोली चलने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही छावनी थाना प्रभारी मोनिका नवी पांडे और सीएसपी (csp) हरीश पाटिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

सीएसपी (csp) हरीश पाटिल ने बताया कि, छावनी के आदर्श नगर कैंप में गोली चलने की जानकारी मिली है। पुलिस अभी-अभी मौके पर उपस्थित हुई और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले की तस्दीक के उपरांत ही अलग से जानकारी दी जा सकेगी। गोली चलने के सबूत अब तक नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस जुटी हुई है।

Exit mobile version