Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शराबी पिता ने किया टंगिया से वार, 3 वर्षीय बेटे की मौत, आरोपी गिरफ़्तार

धमतरी: नगरी ब्लॉक के दगली पुलिस थाना क्षेत्र के गांव आमदी से रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मामले में एक शराबी पिता ने अपने ही 3 वर्ष के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। दिल दहला देने वाली इस घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। और गांव में सनसनी फैल गई है। यह घटना 18 मई 2025 रात्रि की है जो 19 मई 2025 को सुबह लोगो को पता चला।

यह भी पढ़े :-  पत्थर से वार करने पर गई भिखारी की जान, दो आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिता संजय मरकाम ने अपने तीन वर्ष के मासूम बेटा शौर्य पर टंगिया से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने नरहरपुर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता संजय मरकाम जो आदतन शराबी है शराब के नशे में धुत होकर अक्सर घर में लड़ाई झगड़ा करता था घटना के दिन भी वह शराब के नशे में था और घर वालो से शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था, पैसा नहीं मिलने पर घर वालों के साथ झगड़ा करने लगा।

यह भी पढ़े :- DRG के जवानों पर गिरी बिजली की तार, 2 जवान झुलसे, 1 की हालत गंभीर

जिस दौरान घर वालो ने लड़ाई नहीं करने की समझाइश देते रहे, तभी आरोपी ने अचानक तैश में आकर अपने ही मासूम बेटे पर धारदार टंगिया से वार कर दिया, बेटे को लहूलुहान करने के बाद पिता मौके से फरार हो गया, परिजनों द्वारा घायल बच्चे को गंभीर अवस्था में नरहरपुर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, मामले में पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े :- बड़ी खबर : बांग्लादेशी और घुसपैठियों की तलाशी के लिए राज्य के सभी 33 जिले में STF का हुआ गठन

यह भी पढ़े :- 36 लाख के 2 नाबालिग समेत 5 इनामी नक्सली गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार जब्त

यह भी पढ़े :- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बोरेन्दा से राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्यता परीक्षा में तीन छात्राओं का चयन ।

यह भी पढ़े :- डिजिटल समावेशन और सुलभता’ पर एक दिवसीय संगोष्ठी संपन्न ….

Exit mobile version