कवर्धा : जंगल से भटक कर रिहायसी इलाके में पहुंचे हिरण को कुत्ते ने नोचकर मार डाला। कुत्ते की नोचने की वजह से हिरण घायलहो गया था और कुछ देर बाद हिरन ने दम तोड़ दिया। घटना शारदा नगर बोड़ला की है। इस घटना की सूचना पर 112 की टीम माैके पर वहा पहुंची। पुलिस ने फारेस्ट विभाग को घटना की सूचना दे दी है।
बता दें कि बढ़ती जा रही गर्मी के चलते समीपवर्ती शिवालिक पहाड़ियों के वन के जीव प्यास बुझाने पानी की तलाश में शहर की तरफ आ रहे हैं। जंगलों में सूख चुके जल के स्त्रोतों के चलते अनगिनत वन के प्राणी नंगल शहर में झील व नहरों पर रात के समयदिखाई दे रहे हैं।
