Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रधानमंत्री जी के साथ परीक्षा पर चर्चा संस्करण में पीएमश्री राजा सर्वेश्वरदास विद्यालय के दोनों प्रतिभागीयों का जिलाधीश (कलेक्टर) व महापौर ने किया सम्मान-

 

प्रधानमंत्री जी के साथ परीक्षा पर चर्चा संस्करण में पीएमश्री राजा सर्वेश्वरदास विद्यालय के दोनों प्रतिभागीयों का जिलाधीश (कलेक्टर) व महापौर ने किया सम्मान

मधुसूदन यादव जी ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की तथा मोदी जी के सानिध्य को अविस्मरणीय बताया

विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के नौवें संस्करण में पीएम श्री राजा सर्वेश्वरदास उत्कृष्ट विद्यालय की कु. पूनम साहू व कु. नम्रता रजक दोनों होनहार छात्राओं का चयन हुआ था।
जिसमें आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से उन्होंने सीधा संवाद किया, और परीक्षा के तनाव को कैसे दूर किया जाएं इसके लिए सुझाव व मार्गदर्शन प्राप्त किया। मोदी जी ने सहज रूप से सभी बच्चों से बातचीत करते हुए विद्यार्थी जीवन मे शिक्षा के महत्व की सार्थकता पर विस्तृत चर्चा की। इस उपलब्धि को गौरवशाली बताते हुए जिले के कलेक्टर श्री जितेंद्र यादव जी ने बच्चों को अपने कार्यालय आमंत्रित किया तथा दोनों छात्राओं को मोटिवेशनल किताब व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया इस अवसर पर राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव जी, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरुचि सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य कुमार जी एवं विद्यालय के एसएमडीसी के अध्यक्ष कमलेश सूर्यवंशी जी , विद्यालय के प्राचार्य डॉ अमित घोष जी व शिक्षक आकाश त्रिपाठी उपस्थित थे।

Exit mobile version