पहंदा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं विज्ञान-गणित मेले का आयोजन
सांसद विजय बघेल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को टिफिन बॉक्स एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम में दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 220 भैया-बहनों तथा 40 शिक्षक-आचार्य एवं दीदी ने सहभागिता की। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति गीत, निबंध लेखन, रंगोली, चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।
दुर्ग। सांसद विजय बघेल के कारकमलों से “सेलूद” में महतारी सदन का लोकार्पण
सांसद विजय बघेल ने छावनी विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को टिफिन बॉक्स एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “पाहंदा” को मैं अपना खुद का गांव समझता हूं। मेरे लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में बच्चों ने यहां आकर बहुत सुंदर प्रस्तुतियां दी हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को हर दृष्टि से प्रगतिशील और मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। मां सरस्वती सभी को ज्ञानवान बनाएं।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक भवन निर्माण के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। इसे पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला प्रमुख शत्रुघ्न देवांगन, चेला राम साहू, राजेन्द्र साहू, राजकुमार बघेल, टीकाराम साहू, नरोत्तम साहू, संकुल प्रमुख सुनीता साहू, शैलेन्द्र निषाद, तनु ताम्रकार, पार्वती वर्मा सहित शिक्षक-आचार्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राजेन्द्र साहू ने आभार व्यक्त किया।
