Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, शिक्षक की सेवा समाप्त, DEO ने जारी किया आदेश, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ राज्य में नाबालिग स्कूली छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक किशोर दिनकर की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है।

जारी आदेश में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही में कार्यरत संविदा विज्ञान शिक्षक किशोर टिंकुर द्वारा अध्ययनरत छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना 19 अप्रैल 2025 को मीडिया (न्यूज़) में प्रसारित हुई। मामले में पुलिस द्वारा जांच के बाद आरोपी शिक्षक को भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं जांच में यह पाया गया कि आरोपी का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 का उल्लंघन करता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (DEO) द्वारा तत्काल प्रभाव से उसकी संविदा सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह निर्णय कलेक्टर की स्वीकृति से लिया गया।

आपको बता दें कि, मरवाही क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक युगल किशोर दिनकर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता जो अंग्रेजी माध्यम में पढ़ती है, उसने बताया कि हिंदी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक युगल किशोर ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। वहीं इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा गर्भवती हो गई। यही नहीं पीड़िता ने शिक्षक के अलावा एक अन्य युवक त्रिलोक आर्मो पर भी शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

पीड़ित छात्रा ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज की गई है। आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर के खिलाफ मरवाही थाने में मामला दर्ज किया गया, जबकि छात्रा के बयान के आधार पर शिक्षक और त्रिलोक आर्मो के खिलाफ पेंड्रा थाने में भी अपराध दर्ज किया गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पूरे मामले में जांच जारी है।

Exit mobile version