Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नदी में तैरती हुई मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

कवर्धा : कबीरधाम जिले के ग्राम नेवारी में नदी में अज्ञात व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिली। वही ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर मामले की जाँच में जुट गई है।

बता दे की शुक्रवार सुबह नदी में नहाने पहुंचे ग्रामीण को एक व्यक्ति की लाश तैरती नजर आई। यह देख उसने गांव वालों के साथ पुलिस को इसकी सूचना दी। लाश को देखने से दो-तीन दिन पुरानी नजर आ रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद युवक के शव को नदी में फेंक दिया गया होगा।

इधर नदी में अधिक पानी होने के कारण से लाश पहले नीचे ही रही थी लेकिन पानी कम होने के साथ दिखाई देने लगी है। वही जांच में जुटी पुलिस फिलहाल मामले में कुछ कहने से बच रही है। अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है और ऊपरी तौर पर देखने से शरीर पर चोट के निशान नजर नहीं है, अब मौत के पीछे का कारण क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Exit mobile version