खुड़मुडा़ में कल से क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

पाटन : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अन्तर्गत खुड़मुडा़ में कल से ग्रामीण स्तरीय शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्री चैतन्य बघेल जी सुपुत्र मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय श्री आशीष वर्मा जी ओएसडी छत्तीसगढ़ शासन होंगे जिसमें विशेष अतिथि माननीय श्री शारदा सोनकर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सोनकर समाज, मान. श्रीमती रामबाई गजानंद सिंहा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन

मान. श्री राकेश ठाकुर जी डायरेक्टर अपेक्स बैंक, मान. श्री संजय यदु जी अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग, उमेश साहू, उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन, श्रीमति पुष्पा धर्मेन्द्र सोनकर पुर्व सरपंच ग्राम पंचायत खुड़मुडा़,अंशु रजक जी जनपद सदस्य, मनोज साहू सरपंच महुदा,अमृत सिंह राजपूत जी जिला महासचिव, सुमीत चन्द्राकर अध्यक्ष युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा, डा. बी.आर .साहू सेक्टर प्रभारी

खुबीराज सोनकर मीडिया प्रभारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन, शिवकुमार लहरी कर्मचारी छग लोक आयुक्त संतोष सोनकर अध्यक्ष सोनकर समाज खुड़मुडा़ राज एवं एस एस सी क्रिकेट क्लब खुड़मुडा़ की सदस्य एवं खिलाड़ीगण की सादर उपस्थिति होगी। खुड़मुडा़ में खेल मैदान की कमी हो रही थी जिससे खिलाड़ियों को खेल मे परेशानियां होती थी जिसे इन खिलाड़ियों के द्वारा ग्राम चारागाह भूमि को अपने स्वयं निजी तन मन धन लगाकर मैदान की व्यवस्था कर खिलाड़ियों को खेल मैदान से जोड़ने की बेहतरीन कदम उठाए गए हैं।यह बहुत ही सराहनीय कदम है।

Politics Reporter - Khubiraj Sonkar
Politics Reporter - Khubiraj Sonkar
राजीतिक रिपोर्टर कार्यक्षेत्र - अमलेश्वर, पाटन ब्लॉक जिला दुर्ग ( छ. ग. )
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।