Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

डीजे बंद होने पर हुआ विवाद , युवक ने अपना ही गला रेता

कवर्धा : जिले में शादी बारात में अचानक डीजे बंद होने पर शराब के नशे में धुत एक युवक ने विवाद किया और ब्लेड से अपना ही गला रेत दिया। वही मौके पर 112 की टीम ने युवक को गंभीर हालत में बोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह मामला बीती रात पोंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघर्रा का है।

जानकारी के अनुसार , बघर्रा का रहने वाला 29 वर्षीय पवन साहू पिता गोपाल साहू अपने गांव से भेलवा भावर गांव बारात में शामिल होने पहुचा था। बता दे की युवक बारात में डीजे की धुन पर थिरक रहा था, तभी अचानक डीजे बंद हो गया। इसी बात को लेकर लोगों के साथ कहा सुनी हो गयी, इसके बाद युवक ने शराब के नशे में अपने ही गले को ब्लेड से रेत लिया और नशे की हालत में ही बाइक चलाते हुए पोंडी पहुंच गया। इसके बाद 112 की टीम ने युवक को गंभीर हालत में देख बोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Exit mobile version