कुम्हारी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आजादी की गौरव यात्रा भारत जोड़ो पदयात्रा, की शुरुआत छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में किया जा रहा है आज विधानसभा के ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी से पद यात्रा की शुरुआत किया गया है ।
जिसमें सभी समस्त कांग्रेस जनों जिला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण, समस्त सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी गण, एनएसयूआई के युवा साथी गण युवा कांग्रेस के साथी गण की उपस्थिति रही ।
पदयात्रा में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेश्वर सोनकर जी ,उपाध्यक्ष के रवि कुमार जी, पार्षद गण थानेस पटेल जी ,मनहरण यादव जी ,शांति टंडन जी, नीतू रावते, महेश सोनकर जी , युजेंद्र साहू जी , नारायण वर्मा जी ,जानकी ध्रुव जी, किशोर सोनकर जी ,कुमारी निषाद जी सती यादव जी , पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष डिगेंद्र साहू जी, रवि साहू जी ,आकाश देवांगन जी, ओम प्रकाश यादव जी, देवेंद्र साहू जी ,मिडीया प्रभारी लेख राम साहू जी सहित कांग्रेस कर्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हो गए।




