Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जिले में बड़ा हादसा : बाइक, स्कूटी और स्कॉर्पियो में टक्कर, दो टुकड़ों में बट गई गाड़ी, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

राजिम : छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले में आज ओवरटेक करने के चक्कर में भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर ग्राम पोड़ के पास पल्सर, स्कॉर्पियो और स्कूटी के बीच भिड़त से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे एंबुलेंस की मदद से राजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे कि, इस हादसे में बाइक के दो टुकड़े हो गए हैं।

Latest News : Today’s Special Recipe : स्वतंत्रता दिवस के खास दिन पर ट्राई करें तिरंगा इडली, यहां देंखें आसान रेसिपी …



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गरियाबंद से राजिम जा रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक पोड़ मंडी टर्निंग के पास स्कूटी को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। जिसके बाद पीछे से आ रही स्कूटी भी अनियंत्रित होकर उसी में जा घुसी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के 2 हिस्सों में बट गए और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं स्कॉर्पियो सामने से डैमेज हो गई है। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों और स्कूटी में सवार 2 युवती को गंभीर चोट लगी है।

Latest News : पुलिस वाले के बेटे ने किया सिंगर से रेप, शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध



मिली जानकारी के अनुसार… एक युवक के पेट में गहरी चोट आई है। वहीं दूसरे युवक के पैर की हड्डी टूट गई है। युवती का भी पैर टूट गया है। वहीं दूसरी युवती को मामूली चोट लगी है। इस हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने ही वहां से गुजर रहे एक एंबुलेंस को रोककर घायलों को पहले राजिम अस्पताल भेजा। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ते से वाहनों को किनारे कर आवाजाही को सुगम किया। थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजिम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version