रिपोर्ट – अनमोल कुमार
गया। समाज के सबसे निचले स्तर पर कार्यरत स्वच्छताकर्मियों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज़ाद वेलफेयर सेंटर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सेंटर के सचिव डॉ. के.के. कमर ने बताया कि वर्षभर सड़क, नाली, गली, बस्ती और मोहल्लों में कर्मठता से सफाई करने वाले नगर निगम के स्वच्छताकर्मी हमारे स्वच्छ वातावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हीं के योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें “स्वच्छता मित्र” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह गया नगर निगम के वार्ड संख्या 17, गोसाईं बाग, गुरुद्वारा रोड स्थित समृद्धि शिखर बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सोनी देवी, वार्ड प्रतिनिधि अमर यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।




