मनेन्द्रगढ़ : ज़िले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूर्व विगत दिवस विकासखंड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत सेमरा, ताराबहरा सोनवर्षा विकासखंड खड़गाँव के ग्राम पंचायत बोडेमुडा, लकड़पारा धनपुर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत स्वच्छता गतिविधियाँ करवाई गई। जिसमें सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता शपथ, हाथ धुलाई इत्यादि। जिसने सरपंच, पंच, सचिव एसएचजी महिला बच्चे, टीचर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन एवं ग्रामवासी सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी ग्रामवासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण जनों ने श्रमदान करते हुए स्कूल परिसर की सफाई, अटल चौक की साफ-सफाई, स्कूली बच्चों के द्वारा स्वचछता रैली, महिलाओं ने नारा के द्वारा स्वच्छता अभियान किया तथा स्कूल के छोटे बच्चों ने विकसित भारत संकल्य यात्रा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इसी कड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनपद पंचायत खडगंवा के ग्राम पंचायत रतनपुर के सरपंच व सचिव को ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस करने पर अभिनंदन पत्र दिया गया।
संकल्प यात्रा रथ आने के पहले ग्राम पंचायतों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
