रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना । शारदीय नवरात्र के अवसर पर दशहरा 2025 में सिविल डिफेंस के जवानों ने गांधी मैदान में रावण वध के राजकीय समारोह में भीड़ नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था में मुस्तएद रहे. इसके साथ ही राजधानी पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर सिविल डिफेंस के वार्डनो ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सैकड़ो प्रतिमाओं का विसर्जन करवाया.प्रतिमा विसर्जन में आपदा प्रबंधन के विभिन्न आयामों के लिए सक्रिय रहे.
पटना के जिलाधिकारी सह सिविल डिफेंस के नियंत्रक के त्याग राजन के निर्देश पर गांधी मैदान में सिविल डिफेंस के 50 जवानों को तथा गंगा घाटों पर लगभग 100 की संख्या में जिला प्रशासन की ओर से तैनात किया गया था. पटना सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन और गांधी मैदान रावण वध कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के ग्रुप लीडर विजय कुमार सिंह एलिस श्यामनाथ सिंह इस व्यवस्था का कमान संभाल रखा था. वार्डन कुंदन कुमार को डिप्टी ग्रुप लीडर बनाया गया था.

मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दरमियान पटना सिटी के गायघाट पर डिवीजनल वार्डन सरदार मनोहर सिंह को भद्र का प्रभारी बनाया गया था जबकि वार्डन हरेंद्र नाथ गायघाट पर प्रभारी के रूप में प्रतिमाओं के विसर्जन करते नजर आए.
सिविल डिफेंस के वार्डन अंशु देवी,रश्मि पांडे,विकास कुमार सिंहां,अमन कुमार,प्रवीण प्रीतम प्रकाश कुमार,राज किशोर सिंह, राजकुमार,द्वारिका प्रसाद,डॉ राजीव गंगोल,श्याम नंदन चौरसिया,सुदय रंजन,गणेश कुमार और संजय पासवान इत्यादि ने प्रतिमा विसर्जन में सक्रिय नजर आए।




