Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रायगढ़ की बिरहोर महिलाओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौंपी पक्के आवास की चॉबी

रायगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति सहित 5 महिलाओं को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंप दी। इस मौके पर उन्होंने विकासखंड धर्मजयगढ़ के कीदा गांव की बिरहोर जनजाति की दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को उनके नए आवास की चाबियाँ प्रदान कीं।

सुशासन त्यौहार के मौके पर रायगढ़ आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नें हितग्राहियो को आवास की चाबीयां प्रदान की| रायगढ़ जिले के बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी इस आवास योजना का लाभ प्राप्त हुआ है| मुख्यमंत्री से आवास की चाबी प्राप्त कर सभी हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए CM साय और सरकार के प्रति आभार जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण और जनहितैषी योजना है। सरकार की प्राथमिकता है, कि हर पात्र व्यक्ति को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवास मिले। जिसके तहत कई जरूरतमंद परिवारों को लाभ पहुंचाया गया है और छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को आवास प्लस 2 योजना के माध्यम से शामिल करने के लिए सर्वे भी जारी है। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद,राज्यसभा सांसद, महापौर,जिला पंचायत अध्यक्ष व सभापति उपस्थित रहे।

Exit mobile version