Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

CG Weather Update : राज्य में अगले 5 दिनों तक बारिश-आंधी की संभावना

CG Weather Update रायपुर : राज्य के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल है। तेज गर्मी के महीने में भी बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी हैं। वहीं आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। राजधानी सहित कई क्षेत्रों में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिसके बाद उमस में बढ़ गई है।

यह भी पढ़े :- दीदियों का हुआ सम्मान, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम साय ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अगले 5 दिनों तक बारिश, आंधी और मेघगर्जन की स्थिति बनी रह सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। इस दरमियान राजधानी रायपुर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े :- सैलून में घुसकर चाकू से किया अंधाधुंध हमला, दो युवक की हालत नाजुक

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा (Meteorologist HP Chandra) ने बताया कि, एक पश्चिमी विक्षोभ 73 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। जिसके अलावा, एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। और इसी क्षेत्र से एक द्रोणिका दक्षिण उड़ीसा राज्य तक, छत्तीसगढ़ राज्य होते हुए 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं, एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से केरल तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है, और इन्हीं मौसम प्रणालियों के चलते बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी हुई हैं।

यह भी पढ़े :- बेटी और दामाद गए थे रिश्तेदार के घर, बुजुर्ग महिला की हुई संदिग्ध मौत, जानिए पूरा मामला !

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी आशंका है। वहीं, अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े :- पति-पत्नी को ट्रेलर ने रौंदा, पति गंभीर रूप से घायल, महिला की हुई मौत

Exit mobile version