31 दिसंबर को आनंद उत्सव का आयोजन

मैनपुर : गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत देहारगुड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 31 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आनंद उत्सव का आयोजन किया गया है इस संबंध में प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल ने बताया कि बच्चों की कला को निखारने के उद्देश्य से विद्यालय में प्रतिवर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

कोरोना काल के चलते 2 वर्षों तक कोई कार्यक्रम नहीं हुआ था इसी कारण गांव में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है इस कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सम्मानीय अध्यक्ष, सदस्य व बालकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर अध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्षता श्रीमती डिगेश्वरी साण्डे सरपंच ग्राम पंचायत देहारगुड़ा

विशेष अतिथि श्रीमती लोकेश्वरी नेता सभापति जिला पंचायत गरियाबंद श्रीमती कैनी बाई ओटी जनपद सदस्य श्रीमती कुंजो बाई नेताम भूतपूर्व सरपंच ग्राम पंचायत देहारगुडा होंगे | इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों के मनोबल बढ़ाने व कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रधान पाठक ने अपील की है |

31 दिसंबर को आनंद उत्सव का आयोजन
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।