Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

घाटी से नीचे गिरी कार,चार लोगों की दर्दनाक मौत

कवर्धा : आज तड़के 3 बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में 4 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।  मिली जानकारी के अनुसार मारुति इको कार अनियंत्रित होकर पोलमी घाटी में 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गई, जिसकी वजह से यह भयानक हादसा हुआ। मृतकों में 3 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं। बता दे की हादसा उस वक्त हुआ जब एक परिवार के सदस्य इलाहाबाद से अस्थि विसर्जन कर वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार बेमेतरा के रहने वाले एक परिवार के 8 सदस्य इलाहाबाद अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। सभी अस्थि विसर्जन के बाद आज सुबह जब वह वापस लौट रहे थे तभी कुकदुर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे यह भयानक हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई।

यह घटना पोलमी आगरपानी घाटी में घटित हुई है।वही मृतक फागू यादव पिता कार्तिक उम्र करीब 60 वर्ष साकिन कुसमी बेमेतरा, सती बाई पति चोवा राम यादव उम्र 35 वर्ष करीब साकीन दामाखेड़ा सिमगा, कौशल्या पति स्व. भादूराम उम्र 70 वर्ष साकीन कुसमी थाना बेमेतरा, मालती पति राधे 45 वर्ष साकीन भनपुरी रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

Exit mobile version