Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

घाटी में बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी हुई बस पलटी, 25 लोग घायल, मची चीख-पुकार

झलमला घाटी में बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी हुई बस पलटी, 25 लोग घायल, मची चीख-पुकार

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के रेंगाखार से चिल्फ़ी की ओर जा रही बस झलमला घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस खतरनाक हादसे के समय यात्री बस में 50 यात्री सवार थे। यात्री बस पलटने से 25 लोगों को गंभीर चोटें लगी है।

वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दर्दनाक हादसे में 15 घायलों को रेंगाखार और 10 लोगों को झलमला सामुदायिक उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि, यह हादसा झलमला थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version