गरियाबंद : छुरा कार्तिक शुक्ल पक्ष के द्वितीय तिथि को मनाया जाने वाला भाई बहन के स्नेह का पावन पर्व भाई दूज हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ। वहीं भाई दूज का पावन पर्व आज शा.प्रा.शा. कमलीदादर विकासखंड बागबाहरा में स्कूली बच्चों के साथ बच्चों का मुंह मिठा कर मनाया गया समाज सेवी मनोज पटेल ने दिव्यांग शिक्षक ज्ञानदत्त पटेल का सम्मान कर भाई दूज कि शुभकामनाएं दीं।
दिव्यांग शिक्षक ज्ञानदत्त पटेल का दोनों हाथ ना होने के बाद भी बच्चों को शिक्षा देने वाले महान शिक्षक। है। प्रधान पाठक उमेंद्र सिंह बरिया ने शिक्षक ज्ञानदत्त पटेल के कार्य की सराहना किया ।समाज सेवी मनोज पटेल ने सभी भाइयों को प्रेरित किया कि हमें अपनी बहनों को कभी भी मन,वचन, व कर्म से कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए।
क्योंकि बहन अपने भाईयों के प्रति सदैव स्नेह,प्रेम भाव, और दीर्घायु जीवन की कामना करती है। भाईदूज का त्यौहार भाई और बहन के अटूट प्रेम स्नेह व विश्वास का पर्व को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छगन साहू भी मौजुद थे।




