रिपोर्ट अनमोल कुमार
मोकामा ( पटना) ।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की भगिनी संस्था राजयोगा मेडिटेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन के समाज सेवा प्रभाग द्वारा ब्रह्माकुमारीज मोकामा सेवाकेन्द्र पर राजयोगिनी दादी प्रकाशनी जी के 18 वें पुण्य तिथि पर विश्व बन्धुत्व दिवस के रूप में ” रक्तदान महादान अभियान” की शुभ शुरुआत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा दीप जलाकर किया गया तथा संस्था के इस नेक कार्य की सराहना की गई। ततपश्चात स्क्तवीरों ने 31 यूनिट रक्त दान किया ।
सेवाकेन्द्र संचालिका बीके निशा बहन ने सभी स्क्तवीरों का उमंग-उत्साह बढाया । नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रक्तकोष विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपूर्व रंजन और उनकी टीम ने ब्रह्माकुमारी मोकामा के सभी भाई – बहनों को सर्टिफिकेट देकर प्रशंसा करते हुए आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ चढ कर हिस्सा लेने का वायदा किया