रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आ रहा है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा – हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है और अगर उन्हें मौका मिला तो वो भी मुख्यमंत्री बनेंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा मेरा चेहरा भी सीएम पद के लिए था, मौका मिला तो मैं भी सीएम बनूंगा और जनता के लिए काम करूंगा।
प्रधानमंत्री के चेहरे पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम के चेहरे के लिए चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि किस पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर अधिक उपस्थिति है। राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85 वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। और देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी रायपुर पहुंचे हैं। स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि, CWC का चुनाव नहीं होगा और कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसम्मति से दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन पर विचार होगा।
दोपहर 3 बजे सोनिया गांधी और राहुल गांधी स्पेशल प्लेन से रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य नेताओं ने किया।





