स्वास्थ्य क्षेत्र में MCB जिले का बड़ा धमाका: HPV वैक्सीनेशन में छत्तीसगढ़ में मिला तीसरा स्थान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के कुशल नेतृत्व ने रची सफलता की नई मिशा
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : (MCB) जिले ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। जिले में गर्भाशय कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में तीसरा स्थान (3rd Rank) हासिल किया है। यह गौरवपूर्ण सफलता जिले की संवेदनशील कलेक्टर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे के कुशल नेतृत्व और ठोस रणनीति का परिणाम है।
शीर्ष अधिकारियों का मार्गदर्शन और जमीनी स्तर पर सटीक रणनीति जिले में इस अभियान की सफलता के लिए कलेक्टर श्रीमती संतन देवी जांगड़े के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के बीच एक मजबूत समन्वय तैयार किया गया था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वयं समय-समय पर समीक्षा बैठकें लेकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए थे। वहीं, जिला स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक माइक्रो-प्लानिंग तैयार की। दूरदराज के अंचलों और वनांचलों में रहने वाली बालिकाओं तक वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया गया, जिसके कारण जिला आज प्रदेश के शीर्ष तीन जिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा।
*जागरूकता अभियान ने बदली सोच, दूर हुआ संकोच*
HPV वैक्सीनेशन को लेकर शुरुआती दौर में लोगों के मन में कई तरह के संकोच और भ्रांतियां थीं। डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनो और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पालकों को जागरूक किया। स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में जागरूकता शिविर लगाए गए, जिसमें बताया गया कि 14से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए यह टीका भविष्य में होने वाले गर्भाशय के कैंसर से सुरक्षा का सबसे अचूक हथियार है। इसी जन-जागरूकता का नतीजा है कि अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाया।
*सफलता के प्रमुख स्तंभ* *प्रशासनिक दृढ़ता* कलेक्टर श्रीमती संतन देवी जांगड़े की लगातार मॉनिटरिंग और प्रशासनिक सहयोग।
*बेहतर टीम वर्क* दरअसल दुर्गम क्षेत्रों में जाकर बालिकाओं को ट्रैक करना और वैक्सीन लगाना, अंतर-विभागीय समन्वय: शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग के सक्रिय सहयोग से स्कूलों व आंगनबाड़ियों में शत-प्रतिशत कवरेज हुआ।
*अधिकारियों ने दी बधाई और जताया आभार*
इस बड़ी उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती संतन देवी जांगड़े और सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने जिले के समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों (BMO), डॉक्टरों, एएनएम (ANM), मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को बधाई दी है।सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने कहा- “यह रैंकिंग पूरी टीम की दिन-रात की मेहनत और कलेक्टर महोदया के निरंतर सहयोग का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल तीसरा स्थान पाना नहीं, बल्कि जिले की एक-एक बालिका को इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना है। आगे हम राज्य में नंबर वन आने के संकल्प के साथ काम जारी रखेंगे।
“इस खबर के बाद जिले के नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने भी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अमले की जमकर सराहना की है, क्योंकि यह सीधे तौर पर जिले की बेटियों के उज्जवल और स्वस्थ भविष्य से जुड़ा हुआ मामला है।