* शासकीय हाई स्कूल कोलियारी में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न…
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना केवल एक साइकिल वितरण योजना नहीं, बल्कि बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल है। इससे छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, उनका समय बचेगा तथा वे नियमित रूप से अध्ययन कर अपने सपनों को साकार कर सकेंगी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य अतिथियों ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना की।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री हीरालाल सोनकर, उपसरपंच श्री राजेश चक्रधारी, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक श्री महिपाल साहू, शाला के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया तथा अंत में सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।”