दुर्ग पाटन : आज 13 जून को विकास खंड पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलीडीही में श्री सहजानंद अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल (विद्यालय) का भूमिपूजन दुर्ग सांसद एवं शिक्षामंत्री के करकमलो से किया गया। बतादें कि, गुरुकुल परंपरा, शिक्षा का एक प्राचीन भारतीय दर्शन रहा है, जो ज्ञान और चरित्र निर्माण पर केंद्रित हैं। गुरुकुल परंपरा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदाय करना ही नहीं था, बल्कि छात्रों को आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का भी शिक्षा देना था। गुरुकुल शिक्षा प्रणाली ने सदियों से ज्ञान का संरक्षण और प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह बात शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज महादेव घाट रोड स्थित मोतीपुर अमलीडीह में सहजानंद अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल रायपुर छत्तीसगढ़ के नूतन गुरुकुल के भूमिपूजन के अवसर पर कही। श्री अग्रवाल ने नूतन गुरूकुल का भूमिपूजन कर परिसर में वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हमे शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने की आवश्यकता है। जिसमें गुरुकुल परंपरा अहम भूमिका निभायेगी। भारत की गुरुकुल प्रणाली शिक्षा और संस्कृति का एक अनूठा संगम रहा हैं। जिसके कारण विश्व में भारत की एक अलग पहचान है। गुरुकुल परंपरा से ही संस्कार, संस्कृति, शिष्टाचार, समाजिक जागरुकता, मौलिक व्यक्तित्व, बौद्धिक विकास जैसे अमूल्य गुणों को अपनी आने वाली पीढ़ियों को विरासत में दे सकते हैं।
इस शुभ अवसर पर शास्त्री श्री घनश्याम प्रकाश दास जी, श्री कृष्णा श्री कृष्ण बल्लभ दास जी श्री हर्षद पटेल जी सहित प्रकाश चंद्राकर, सासंद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकार,फेरहा राम धीवर, कैलाश यादव, राजू साहू,मनीष साहू, कमलेश चंद्राकार, धर्मेंद्र सोनकर,आलोक पाल, शिवा साहू, दुर्भासा साहू, अशोक निषाद, तोरण साहू , दयानंद सोनकर एवं ग्राम पंचायत के सरपंच पंच गण सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहित शर्मा ने किया। आभार व्यक्त गुरुकुल के शास्त्री ने किया।
