✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
अमलीपदर आजाद चौक साईं मंदिर में जन्मदिन पर भंडारा का आयोजन हुआ संपन्न
अमलीपदर -गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर आजाद चौक साईं मंदिर में भंडारा का आयोजन आजाद चौक के युवा सरल स्वभाव के सब के सहयोगी मृदुभाषी मिलनसार आशीष ताम्रकार भाई जी के जन्मदिन के उपलक्ष में साईं मंदिर प्रांगण स्थल पर केक काटकर के साईं मंदिर सेवक युवक युवती ने भंडारा का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालुओं के साथ मनाया गया भंडारा में गांव के बुजुर्ग माताएं युवा भाई युवती बहने को दाल चावल सब्जी का प्रसाद के तौर पर साईं मंदिर में परोसा गया।
उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मैं अपना जन्मदिन मेरा निजी गांव जिस गांव में मैंने जन्म लिया मेरे गांव पर मेरे मालिक के मंदिर में भंडारा का आयोजन मैंने रखवाया मेरे गांव के सभी श्रद्धालुओं ने बड़े ही खुशी के साथ मेरे मालिक साईं नाथ का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किए मुझे इस बात की और भी खुशी है आजाद चौक के साईं मंदिर के सेवक सेविका एवं मेरे पूरे परिवार के साथ मैंने बहुत ही अच्छे से अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने आगे यह भी कहा कि मेरे लिए मेरे जन्मभूमि गांव अमलीपदर जन्नत है।
