यात्रियों के लिए बुरी खबर, 8 ट्रेने होंगी रद्द, देखें सूची

बिलासपुर। यात्री ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा। कभी कोयला लदान के नाम से तो कभी निर्माण कार्य के नाम से यात्री ट्रेनों को लगातार या तो रद्द कर दिया जा रहा है, या उन्हें परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। जिसके चलते प्रभावित यात्री हलाकान हो रहे हैं। वैकल्पिक ट्रेनों की व्यवस्था नही होने से यात्री टिकट कैंसिल करवाने को मजबूर हैं।

बतादे की ईस्ट कोस्ट रेल्वे के संबलपुर रेल मंडल में विकास कार्य के नाम से पावर ब्लाक किया गया है। जिसके चलते 7 से 17 जुलाई तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से होकर चलने वाली 8 ट्रेनों को फिर से कैंसिल कर दिया गया है। तो वही दस ट्रेनों को 7 से 17 जुलाई तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। वही बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस को आज 29 जून व कल 30 जून को रैक के अभाव में रद्द कर दिया गया है। ट्रेने कैंसिल होने का प्रभाव सभी वर्गों पर पड़ा है।

रद्द होने वाली गाड़ियां :
7 से 17 जुलाई रायपुर एवं विशाखापटनम से चलने वाली 08527/08528 रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7, 10 एवं 14 जुलाई, 2022 को तिरूपति से चलने वाली 17482 तिरूपति-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9, 12 एवं 16 जुलाई को बिलासपुर से चलने वाली 17481 बिलासपुर-तिरूपति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 से 17 जुलाई तक पूरी एवं दुर्ग से चलने वाली 18425 / 18426 पुरी –दुर्ग –पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी है।

7 से 17 जुलाई तक टिटलागढ़ एवं बिलासपुर से चलने वाली 08263/08264 टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।17482/Tirupati - Bilaspur Express (PT) - Tirupati to Bilaspur SCR/South Central Zone - Railway Enquiryपरिवर्तित मार्ग से चलनी वाली गाड़ियां :
रायपुर-टिटलागढ़-सम्बलपुर के स्थान पर परिवर्तित बिलासपुर–ईब-सम्बलपुर होकर चलेगी।
10 जुलाई को कुर्ला से चलने वाली 12145 कुर्ला-पूरी एक्सप्रेस बिलासपुर-ईब-सम्बलपुर होकर रवाना होगी।
12 जुलाई को पूरी से चलने वाली 12146 पूरी-कुर्ला एक्सप्रेस सम्बलपुर-ईब-बिलासपुर होकर रवाना होगी।

10 जुलाई को पूरी से चलने वाली 22827 पूरी-सूरत एक्सप्रेस सम्बलपुर-ईब- बिलासपुर होकर रवाना होगी।
12 जुलाई को सूरत से चलने वाली 22828 सूरत-पूरी एक्सप्रेस बिलासपुर-ईब-सम्बलपुर होकर रवाना होगी।
8 एवं 15 जुलाई को गांधीधाम से चलने वाली 12993 गाधीधाम-पूरी एक्सप्रेस बिलासपुर- ईब-सम्बलपुर होकर रवाना होगी।
11 एवं 18 जुलाई को पूरी से चलने वाली 12994 पूरी – गांधीधाम एक्सप्रेस सम्बलपुर-ईब –बिलासपुर होकर रवाना होगी।

6 एवं 13 जुलाई को पूरी से चलने वाली 20861 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस सम्बलपुर-ईब-बिलासपुर होकर रवाना होगी।
8 एवं 15 जुलाई को अहमदाबाद से चलने वाली 20862 अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस बिलासपुर-ईब-सम्बलपुर होकर रवाना होगी।
7, 11 एवं 14 जुलाई को पूरी से चलने वाली 20823 पूरी-अजमेर एक्सप्रेस सम्बलपुर-ईब-बिलासपुर होकर रवाना होगी।
7, 12 एवं 14 जुलाई को पूरी से चलने वाली 20823 पूरी-अजमेर एक्सप्रेस बिलासपुर-ईब –सम्बलपुर होकर रवाना होगी।
रैक नहीं है इसलिए रद्द कर दी ट्रेन
रेलवे ने रैक के अभाव के कारण 29 एवं 30 जून को बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी –गोंदिया एक्सप्रेस रद्द कर दिया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।