Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विश्व मलेरिया दिवस पर राजनांदगांव में जागरूकता रैली

* विश्व मलेरिया दिवस पर राजनांदगांव में जागरूकता रैली, शास्त्री ने जनभागीदारी का दिया संदेश..

राजनांदगांव : 25 अप्रैल। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शहर में मितानिन प्रेरक किरण यादव एवं मितानिन कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आमजन को मलेरिया के प्रति जागरूक करना एवं इसके रोकथाम के उपायों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

डोंगरगढ़ में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.61 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार


रैली शहर के बसंतपुर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान मितानिन कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर नागरिकों को मलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है, जिससे समय पर सावधानी अपनाकर बचा जा सकता है।

पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र का सबसे मजबूत आधार स्तंभ- मोनिका देवांगन


इस दौरान पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने रैली में शामिल होकर नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए जनभागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने, पानी का ठहराव रोकने एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में आशा मेश्राम, गायत्री साहू, अनुसुईया साहू, मंजुला सावलकर, गीता मार्या, संगीता यादव सहित अनेक मितानिन कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। वहीं आरोग्य समिति की ओर से लोकेश्वरी साहू, सुनीता निर्मलकर एवं बुधियारिन बाई सारथी की भी सहभागिता रही।

Exit mobile version