2 सालों तक ऑटो चालक ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

भिलाई : नाबालिग का अश्लील फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2 साल से ऑटो चालक शादी का झांसा देकर लगातार नाबालिग से संबंध बना रहा था। इस बिच उसने कई फ़ोटो और वीडियो भी लिए।

जिसे वायरल करने की धमकी देकर वो नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। नाबालिग परेशान हो कर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 2 साल पहले नाबालिग प्लेसमेंट एजेंसी में काम कर रही थी, ऑटो में आने जाने के दौरान आरोपी से उसका परिचय हुआ। जिसके बाद आरोपी ऑटो चालक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर 2 सालों तक नाबालिग का शारिरिक शोषण किया।

नाबालिग द्वारा विरोध करने पर उसके द्वारा खींचे गए अश्लील फ़ोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा। नाबालिग ने  परेशान होकर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर करवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। छावनी सीएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।