धमतरी : 2018 में संविलियन के दौरान त्रुटिपूर्ण वेतनमान निर्धारण के कारण प्रदेश के एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षक विसंगति युक्त वेतनमान से पीड़ित हैं जिसे दूर करने हेतु बीते विधानसभा चुनाव पूर्व एवं चुनाव उपरांत कई बार माननीय मुख्यमंत्री महोदय, माननीय शिक्षा मंत्री महोदय सहित कई मंत्रियों, विधायकों एवं पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा उक्त वेतन विसंगति को जल्द दूर करने का आश्वासन प्रदान किया गया था । 
22 जुलाई के विधानसभा घेराव हेतु पूर्व में 16 जुलाई को माननीय विधायक महोदया जी से समर्थन मांगने ज्ञापन दिया गया था इसी क्रम में आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी को ब्लॉक और जिले के सभी सहायक शिक्षको द्वारा 22 जुलाई को विधानसभा घेराव में रहने की जानकारी दी गई।
ज्ञापन देने सहायक शिक्षक फेडरेशन से जिलाध्यक्ष हूलेश चंद्राकर ,दौलत ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष तेजलाल साहू,सचिव दुष्यंत सिन्हा,मीडिया प्रभारी परमेश्वर साहू,टीकाराम साहू,अभिषेक कंवर,खेमेश्वर साहू,टुकलेस साहू,ज्ञानेंद्र गुप्ता,मुकेश यादव मुकेश्वरी चंद्रवंशी,रूपल चंदेल, भारती कंवर आदि सम्मिलित रहे।
