स्वास्थ्य मंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम बना मनेंद्रगढ़ का अटल आरोग्य लैब, 10 दिनों में 4 हजार से अधिक जांचें, भरोसे और विश्वास की पहली सीढ़ी सरकारी अस्पताल की जांचे, गांव गरीब और असहाय के लिए वरदान
मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तरीय अस्पताल में 136 प्रकार की जांचें उपलब्ध, जल्द चिरमिरी जिला अस्पताल में भी शुरू होगी सुविधा.10 दिन में हुई 4 हजार से ज्यादा जांचे
मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित 220 बिस्तरीय बिस्तर अस्पताल में संचालित अटल आरोग्य लैब आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। शुभारंभ के महज 10 दिनों के भीतर यहां 4 हजार से अधिक जांचें किए जाने का आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में ऐसी स्वास्थ्य सुविधा की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
गौरतलब है कि प्रदेश में अटल आरोग्य लैब की शुरुआत दूसरे क्रम में मनेंद्रगढ़ में की गई थी। इससे पहले इसी दिन प्रदेश की पहली अटल आरोग्य लैब कोरिया जिले के बैकुंठपुर जिला अस्पताल में शुरू हुई थी। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस महत्वाकांक्षी योजना का विस्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए जल्द ही जिला अस्पताल चिरमिरी में दूसरा अटल आरोग्य लैब भी शुरू किया जाएगा। इससे न केवल स्वास्थ्य जांच सेवाएं और अधिक जनोपयोगी बनेंगी, बल्कि वर्षों से आम नागरिकों की निजी जांच केंद्रों पर निर्भरता भी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
अटल आरोग्य लैब के माध्यम से बीमारियों की समय पर पहचान और त्वरित उपचार संभव हो रहा है, जिससे मनेंद्रगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। यह पहल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।
