Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन परशुराम दल छत्तीसगढ़ से सुजीत झा सहित 24 प्रदेश प्रमुख को दिया दायित्व

दिल्ली _रजिस्टर्ड राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन परशुराम दल के द्वारा गत दिवस संगठन को देशव्यापी स्वरूप देने की श्रृंखला में 24 प्रदेश संयोजक नियुक्त किए गए।
दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में महासचिव सीएल शर्मा ने बताया कि देश में ब्राह्मण समाज को शसक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गठित परशुराम दल हर जगह ब्राह्मण समाज की आवाज़ उठा रहा है, साथ ही ब्राह्मण वर्ग को अपमानित करने वाले दुष्प्रचारियों का सामना करते हुए उनका कड़ा विरोध कर रहा है, दल कि उद्देश्य पूरे देश में ब्राह्मणों की अस्मिता को बनाये रखना है।
महासचिव सी ऐल शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज की मज़बूती के लिए जम्मू से लेकर केरल तक 24 राज्यों के प्रदेश प्रमुख नियुक्त किए जिसमे जम्मू से गौतम पंडित, हिमाचल से हिमांशु शर्मा, उत्तराखण्ड से ललित कुमार, पंजाब से बंटी पंडित, हरियाणा से लख्मीचन्द भारद्वाज, राजस्थान से शिवा गाजिया, उत्तरप्रदेश से डॉ अखिलेश शुक्ला व सत्येंद्र लवानिया, बिहार से श्याम बिट्ठल व भोला शंकर तिवारी, झारखंड से मदनमोहन मिश्रा व अश्वनी तिवारी, तेलंगाना से प्रियांक धरा, पश्चिमी बंगाल से अभीष राय शुक्ल व तन्मय पांडा, असम से राजीव मुखर्जी, मध्यप्रदेश से रवींद्र उपाध्याय, छत्तीसगढ़ से सुजीत झा, गुजरात से यश रजनीकांत पांड्या व मुकेश शर्मा, महाराष्ट्र से प्रसाद तोण्डगावकर व जय तिवारी, उड़ीसा से देवेंद्र तितलगढ़ी, कर्नाटक से राजेश दधीचि व केरल से कार्तिक कृष्णमूर्ति नियुक्त हुए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संरक्षक तेजराम दीक्षित, राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, महासचिव सी ऐल शर्मा, सचिव भागीरथ पंडित व भगवती प्रसाद रावत, श्याम सुंदर शर्मा, यश रावत, प्रवक्ता कपिल भारद्वाज सहित कार्यकारिणी के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version