Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पढ़ई तिहार के तहत अंगना मा शिक्षा 3.0 कार्यक्रम मोहला के विभिन्न विद्यालयों में संपन्न

पढ़ई तिहार के तहत अंगना मा शिक्षा 3.0 कार्यक्रम मोहला के विभिन्न विद्यालयों में संपन्न

राजनांदगांव : पढ़ई तिहार के अंतर्गत माताओं को बच्चों की शिक्षा से जोड़ने के लिए अंगना मा शिक्षा 3.0 कार्यक्रम का आयोजन मोहला विकास खंड के विभिन्न प्राथमिक शालाओं में आज संपन्न हुआ। विकास खंड शिक्षा अधिकारी मोहला राजेन्द्र कुमार देवांगन ने जानकारी दिया कि उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार प्राथमिक शालाओं के बच्चों को घर में ही शिक्षा का माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम संचालित हो रहा है।



इसके तहत माताओं को घर पर ही अपने बच्चों को किस प्रकार से शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना है, इसके बारे में बताया जाता है और माताओं का उन्मुखीकरण करके शिक्षा के प्रति उन्हें जागरूक किया जाता है। डीएमसी सतीश ब्यौहारे ने बताया कि अंगना मा शिक्षा के द्वारा स्मार्ट माता के रूप में माताओं को सिखाया जाता है कि किस प्रकार के दैनिक जीवन के कार्यों, घर में रखी वस्तुओं, आसपास के परिवेश इत्यादि से जोड़ करके हम अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ सकते हैं। यह भी पढ़े : CM बघेल ने पत्नी को दी जन्मदिन की बधाई.. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शेयर की तस्वीर



पढ़ई तुहर दुआर योजना के तहत अंगना मा शिक्षा 3.0 कार्यक्रम प्रदेश के सभी प्राथमिक शालाओं में किया गया और इसी कड़ी में मोहला के विभिन्न प्राथमिक शाला में समुदाय की मदद से बड़े उत्साह के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम के स्त्रोत पर्सन के रूप में  मोहला ब्लॉक में प्रमिला यादव प्राथमिक शाला मुंजाल तथा प्रेमलता शर्मा प्राथमिक शाला रेंगाकठेरा है। यह भी पढ़े : बच्चों ने तीस दिन रोजा रखकर की देश में अमन चैन की दुआ



कार्यक्रम को संपन्न करने में एबीईओ दरवन बोगा, बीआरसीसी खोमलाल वर्मा, सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक का विशेष योगदान रहा है। सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए मोहला टीम को जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंग ,कमल कपूर बंजारे,, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहारे ने बधाई प्रेषित की है।

Exit mobile version